बाइक सवार उच्चकों ने साइकिल सवार से 45 हजार झपटा

मढ़ौरा ।

बैंक से रूपया निकाल कर घर लौट रहे एक व्यक्ति का रूपया उच्चकों ने छीन ली । पीड़ित रजगावा निवासी शशीभूषण पाण्डेय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । कहा है कि वह पंजाब नेशनल बैंक मिर्जापुर से 45 हजार रूपया निकाल कर पैसा और पासबुक झोला में रखकर अपने घर लौट रह था । दयालपुर नहर के पश्चिम पहुंचा था तभी पीछे से बाइक पर दो अज्ञात पैसा वाला झोला लेकर भाग निकले । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।