सारण :सांसद रुडी की पहल से न्यायिक विवाद का हुआ हल,अब छपरावासियों को अगले हफ्ते से मिलेगी 65 मेगावाट बिजली
# चार विशाल टॉवर से बिजली सप्लाई शीघ्र

छपरा 
सारण के दियारा क्षेत्र में सात दशकों बाद बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी हाल ही में निभाने के उपरान्त स्थानीय सांसद  राजीव प्रताप रुडी ने सारण के अन्य इलाकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने छपरा शहर को 65 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की पहल की है। कुछ इलाकों में रसूलपुर विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होने भी लगी है, परन्तु छपरा अभी इससे वंचित रह गया है। इस संदर्भ में श्री रुडी ने व्यक्तिगत रुप से प्रयास किया जिसके फलस्वरूप कुछ ही दिनों में छपरावासी भी रसुलपुर से आपूर्ति होने वाली बिजली का उपभोग कर सकेंगे। 
माननीय प्रधानमंत्री के हर घर बिजल पहुंचाने की महत्कांक्षी योजना में अपना योगदान निभाते हुए श्री रुडी ने पहल की जिसके फलस्वरूप बुधवार, 27 दिसम्बर को सारण संसदीय क्षेत्र के गरखा के मुढ़ा और सोनपुर में केंद्र संपोषित दो विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। 
मढ़ौरा प्रखण्ड के रसूलपुर क्षेत्र में अत्याधुनिक विद्युत सब स्टेशन की स्थापना होने के उपरान्त भी सारण के लोग समुचित बिजली का उपयोग नहीं कर पा रहे है। विदित हो कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा न्यायालय में मामला दायर करने के कारण उच्च विभव विद्युत आपूर्ति के लिए गाड़े गये चार विशाल टॉवर से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। साथ ही रेलवे से भी ब्रेकडाउन नहीं मिलने के कारण अपने ही इलाके के विद्युत सब स्टेशन की बिजली का उपयोग सारणवासी नहीं कर पा रहे थे। इस विषम परिस्थिति को हल करने के लिए स्थानीय सांसद श्री रुडी ने विवाद खड़ा करने वाले ग्रामीणों और जिलाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस तरह न्यायालीय विवाद का अंत हुआ। 
पिछले दिनों श्री रुडी ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से रसुलपुर विद्युत सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली में ब्रेक डाउन सुनिश्चित करने को कहा था। इस तरह रेलवे ने भी दो घंटे का ब्रेक डाउन देने की तैयारी सांसद की पहल पर आरंभ कर दिया है।इस आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि ने दी ।