
मांझी। चेंफुल गांव में नेहरू युवा केन्द्र सारण के तत्वावधान में युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन नरेंद्र प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्घाटन सरपंच प्रतिनधि रंजीत कुमार शर्मा ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवा ही हमारे राष्ट्र की शक्ति है। युवा जैसे होंगे वैसी ही हमारे राष्ट्र की तस्वीर बनेगी। इसलिए जरूरत है कि शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक स्तर पर अपने को समृद्ध बना कर युवा वर्ग नैतिकता के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के नव-निर्माण में अपना योगदान दे। तभी देश समृद्ध व पूर्णतः खुशहाल बनेगा। सम्मेलन को अखिलेश कुमार द्विवेदी, सरस्वती देवी, बृज किशोर यादव आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन कुश कुमार पंडित ने किया।




Recent Comments