
सीवान के देवेन्द्र बने लखनऊ में सपा के चुनाव प्रभारी
सीवान : बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित संठी गांव के निवासी देवेंद्र कुमार सिंह को सपा ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही अपने प्रत्याशी पूनम सिन्हा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है । श्री देवेंद्र लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा का चुनाव प्रबंधन देखेंगे । श्री देवेन्द्र के इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है । वही इस नियुक्ति पर देवेंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर मेरे जैसे कार्यकर्ता को पुरस्कृत किया है । मै अपने पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा ।
••••••••••
✍परमार मीडिया सीवान




Recent Comments