जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को थाने में थानाध्यक्ष राजेश कुमार व सीआई महेन्द्र राम की अध्यक्षता में जनता दरबार लगया गया।जिसमें जमीनी विवाद से सम्बंधित दो मामले आये।तरैया निवासी देवेन्द्र शर्मा की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करने से सम्बंधित शिकायत प्रतिवेदन दिया।तथा नारायणपुर निवासी छठु प्रसाद ने सड़क निर्माण ठीकेदार द्वारा उनके जमीन में सड़क बनाने से सम्बंधित शिकायत प्रतिवेदन दिया।जिसे सीआई ने जाँच के लिए भेज दिया।वही सरेया वसंत के एक पुराने वाद रामकुमार सिंह बनाम शिवशंकर ठाकुर का निष्पादन किया गया।