मशरक में सड़क दुघर्टना में एक ब्यक्ति गंभीर रूप घायल, रेफर
मशरक(सारण) : मशरक-डुमरसन एसएच- 90पर चैनपुर के पास घोघाड़ी नदी पर बने पुल के पास सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान बंगरा पंचायत के चैनपुर पोखरा गांव निवासी राजेन्द्र साह पिता- कीर्ति साह के रूप में हुई। वे मशरक बाजार से घर वापस जा रहे था। तभी शाम के अंधेरे में अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां घायलों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. चन्द्रशेखर ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।




Recent Comments