छपरा : मंगलवार के दिन जिला लोजपा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने एक कमेटी बनाई जिसमें जिला उपाध्यक्ष कौशल सिंह, जिला महासचिव चितरंजन सिंह के साथ मिलकर अमनौर प्रखंड स्थित विश्व प्रभा केंद्र के अंदर पहुंच कर एंबुलेंस मामले की सारी जानकारी हासिल की और उन्होंने कहा कि पप्पू यादव द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप बेबुनियाद है। कोई व्यक्ति राजनीति के लिए कितना गिर सकता है इसका जीता जागता उदाहरण पप्पू यादव ने पेश किया है । उन्होंने कहा कि जिस सांसद की देशभर में एंबुलेंस को लेकर धन्यवाद मिलता है उन पर भी उंगली उठा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जन अधिकार की बात करने वाला जन अधिकार का हनन करता है । उन्होंने यह भी बताया कि पप्पू यादव के खिलाफ 22 मार्च को पटना हाई कोर्ट के द्वारा कुर्की का वारंट जारी किया गया है जो मधेपुरा के कमार खंड थाना का मामला है। उन्होंने कहा कि जहां तक सांसद रूढ़ि की बात है पिछले साल से लेकर इस साल तक हजारों हजार लोग इस सांसद निधि से संचालित एंबुलेंस सेवा का लाभ ले चुके हैं। हमने सैकड़ों लोगों को कहते हुए सुना है कि रूडी जी का एंबुलेंस बड़ा काम आया। पर मैंने महसूस किया है कि इस साल में किसी भी तरह से अपना नाम चमकाने के लिए यही एक करते रहते हैं। अचानक पुराना अपराधी प्रवृति फिर से उत्पन्न हुआ है और चालक के अभाव में रुके एंबुलेंस का बहाना बनाकर जातीय उन्माद फैलाने की प्रयास किया जा रहा है। जिसे छपरा की जनता और स्थानीय नागरिकों ने विफल कर दिया है। अब जनता ने नकार दिया तब इस व्यक्ति ने फिर से अपने को लाइमलाइट में लाने के लिए स्वयं राजनीतिक दल बनाया और उसका स्वयं अध्यक्ष बन बैठे।