तरैया की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के केरवाँ में KPL T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट के तत्वाधान में फाईनल मैच का उद्घाटन इसुआपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा, जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय, धीरज सिंह व माँडर्न पब्लिक स्कुल के संस्थापक मुकेश यादव ने संयुक्त रुप से फिता काटकर व खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

वहीं भकुरा बनाम तरैंया के बीच खेले गये मैच में भकुरा टीम ने टाँस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । वहीं तरैंया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों में 161 रन 9 विकेट खोकर बनाया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये भकुरा की टीम ने 16 ओवरों में 128 रन 7 विकेट पर बना पाई । वहीं तरैंया की टीम 33 रनों से जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन आफ द मैच व सिरिज का पुरस्कार वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने विजेता टीम के राकेश बाबा को दिया गया । आयोजक गुड्डू शर्मा , पंकज यादव, संतोष यादव, गोलू सिंह, अजीत कुमार थे ।