जदयू महासचिव के पहल पर जेई ने सूनी ग्रामीणों की समस्या
पानापुर(सारण) रविवार को जदयू नेता रत्नेश भास्कर की पहल पर जेई ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। युवा जदयू के राज्य महासचिव रत्नेश भास्कर से बसहियां के ग्रामीणों ने दो-तीन महीने का बिजली बिल अठारह हजार से तीस हजार रुपये तक आने की बात बताई। जिसके बाद जदयू नेता जेई विवेक कुमार के साथ गांव में पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद जेई ने पीड़ित ग्रामीणों को 16 जनवरी के दिन बिजली बिल लेकर धेनुकी पावर ग्रिड में बुलाया। वहीं जदयू नेता ने मुड़वा गांव में जर्जर हाईवोल्टेज तारों को बदलने की मांग की।