पांडेयपुर के मुखिया व रोजगार सेवक पर स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर सिवान

दारौंदा (सिवान) :
प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़सरा के परिसर में

मनरेगा योजना में जेसीबी के उपयोग मामले में पंचायत के मुखिया और

पंचायत रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूल परिसर में गत 30 मई की

रात जेसीबी से मिट्टी भरा जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम

रोक दिया गया। मामले की शिकायत पर बीडीओ रीता कुमारी 31 मई को

स्कूल में पहुंचकर जांच की।