रोट्रेक्ट सारण सिटी ने नए सद्स्यो को दिलवायी सद्स्यता

छपरा
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने अपनी बैठक के दौरान 3 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल के हाथों दिलवायी। इस मौके पर सचिव रो० टुन्ना कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष रो० सुधांशु कुमार कश्यप ने बताया कि हमारा क्लब लगातार समाज के बेहतरी के लिए काम कर रहा है इसकारण अच्छे लोग स्वंय हमारे क्लब का हिस्सा बनते जा रहे है। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि रोट्रेक्ट सारण सिटी को चुनकर नए सदस्यों ने बहुत अच्छा किया है। इस क्लब के माध्यम से वे अपना प्रतिष्ठित मुकाम आसानी से हासिल कर लेगें।सदस्यता ग्रहण करने वालों मे किशन कुमार, मो० साहेब, तथा मो० खुर्शीद शामिल थें। इस दौरान कोषाध्यक्ष उज्ज्वल रमण, क्लब सर्विस डायरेक्ट अभिषेक श्रीवास्तव, महताब आलम, अनिल कुमार, इरफान,पंकज कुमार, मो० इरशाद, अलोक कुमार, हासिफ हयात, अभिषेक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments