दरियापुर (सारण)। डेरनी बाजार पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत एसडीओ तथा अन्य कर्मी के साथ आए थे इस दरम्यान डेरनी बाजार के दुकानदार ने पुरजोर विरोध जताया तब विद्युत एसडीओ ने दुकानदार के नाबालिग पुत्री के साथ धक्का मुक्की कर दी इस मामले में जहां कनीय विद्युत अभियंता ने भी आवेदन में दिया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जब पहुंचे तो दुकानदार ने लोहे की रड से खदेड़ा और गाली गलौज की जिसका वीडियो साक्ष्य के रूप में बनाया गया है इस घटना के आलोक में जेई द्वारा रंजीत कुमार गुप्ता,अजीत सिंह,शिवजी साह सहित अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है दूसरी ओर से दुकानदार रंजीत कुमार गुप्ता की पुत्री विश्वी कुमारी ने भी विद्युत विभाग के अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आम जनों द्वारा कहा जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने से पूर्व कोई जन जागरण नहीं किया गया। अचानक से दुकानदार के आकर जोड़ जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई। विदित हो कि स्मार्ट मीटर के संबंध में काफी अफवाह फैली हुई है कि ज्यादा पैसा लगता है। इस बात को लोगों के बीच बिजली विभाग के अधिकारी अभी तक लोगों को आश्वस्त नहीं कर पाए हैं।




Recent Comments