मांझागढ़ गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में कोरोना को हराने के लिए स्थानीय पूर्व जिलापार्षद सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कोरोना भेक्सिन का दूसरा डोज लिया । भेक्सिन लेने के बाद पटेल ने कहा कि हम अब सुरक्षित महसूस कर रहे है। भारत के हर ब्यक्ति हर नागरिक को राज्य और देश हित मे कोरोना का पहला और दूसरा डोज लेना चाहिए चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो । तीसरी लहर को आने के पहले ही हम सभी भारतवासी को मिलकर कोरोना को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।
हम मास्क लगाएंगे, दो गंज की दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए हाथ को सेनेटाइजर करेंगे। भेक्सिन का वारी आने पर सब काम छोड़कर पहले भेक्सिन लेंगे तो निश्चित ही कोरोना की जंग हम जीतेंगे और कोरोना को हम हरायेगे।
साथ ही हम जिला पदाधिकारी डॉ0 नवलकिशोर चौधरी से मांग करते है कि मांझा प्रखंड के सभी पंचायतों सहित जिले के सभी 234 पंचायतों में प्रतिदिन वैक्सीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाय।