बेमौसम बारिश से बदला मढ़ौरा नगर का नजारा,सड़को पर सरकार की विकाश के गड्ढे में जलजमाव
◆ठंड के बावजूद जरूरतमंद लोग सड़को पर छपक-छपक कर आते जाते रहे

स्टेशन रोड का नजारा
मढ़ौरा(सारण) : बेमौसम बारिश से एकाएक नगर का नजारा बदला-बदला सा दिखाने लगा।सड़को में बने विकाश के गड्ढे में यत्र-तत्र जलजमाव का नजारा झीलों का शहर सा दिखने लगा है।ये कोई नया नहीं है, हाल के वर्षों में स्टेशन रोड में और पुरानी स्टेट बैंक के समीप सड़को पर जलजमाव होता रहा है।फिर भी पूर्व के समय और आज भी जरूरतमंद लोगों ने इन रास्तों से छपक-छपक कर गुजरना मजबूरी बना हुआ है।अभी के समय मे दोहरी मार झेल रहे लोगों के ठंड के मौसम में एक ठंड तो दूसरा पहने कपड़े भी वाहनों के छींटे से भींग जा रहे है।राहगीरों को गीले कपड़ो में देर तक रहना ठंड के मौसम में कष्टदायी हो रहा है।जिसके वजह से शुक्रवार को आम लोगों के जनजीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। बता दें कि गुरुवार मध्य रात्रि से नगर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में रुक रुक कर ही सही लेकिन झमाझम बारिश शुरू हो हुई है। जिसके चलते हैं आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।




Recent Comments