छपरा : एक फौजी की अजब प्रेम कहानी पहली पत्नी के होते हुए रचा ली दूसरी शादी, और घर बना गया ‘अखाड़ा’। कुछ ऐसी ही कहानी छपरा के तरैया से सामने आई है। जहां सेना के एक जवान ने पहली पत्नी के रहते हुए तीन वर्ष पूर्व कानपुर में दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद जवान को एक बेटी भी हुई। लेकिन इसके बाद जवान अपनी दूसरी बीवी को छोड़कर फरार हो गया।
दरअसल, आर्मी में तैनात शादीशुदा जवान सुनील कुमार महतो को उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। देखते ही देखते यह प्यार इतना गहरा होता चला गया कि दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खा लिए और शादी कर ली। शादी के दो साल तक सब कुछ सही चलता रहा, इस दौरान जवान एक बेटी का पिता भी बन गया। वहीं, दूसरी तरफ जवान की पहली बीवी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। लेकिन हाल ही में जवान अपनी दूसरी बीवी को छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद दूसरी बीवी अपने पति की तलाश में उसके घर सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया पहुंची गई।
इधर, दूसरी बीवी के घर पहुंचते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। जवान सुनील कुमार महतो के लिए दोनों पत्नियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों घंटो तक एक दूसरे पर फर्जी पत्नी होने का आरोप लगाती रहीं, जिसके बाद गांव वालों की पहल से मामले को शांत करवाया गया।
वहीं, अब दूसरी पत्नी न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रही है, तो घटना से अनजान पति नंबर बंद कर अपनी ड्यूटी में मगन है। फौजी की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है। ऐसे में दूसरी बीवी बेसहारा हो दर-दर भटक कर कानून का दरवाजा खटखटा रही है।




Recent Comments