औदालपट्टी में डीपीएमआई के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग के तहत कार्यशाला आयोजित

मढ़ौरा : प्रखंड के औदालपट्टी स्थित जी डी पब्लिक स्कूल के परिसर में विश्व स्वस्थ दिवस के अवसर पर डीपीएमआई के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग के तहत कार्यशाला आयोजित की गईं। शनिवार को जी डी पब्लिक स्कूल नगरा में छात्र-छात्राओ को डॉक्टर गोपिका रमन ने सीपीआर देने की विधियों को परिभाषित कर वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इस विधि से अवगत कराया ।

डॉ रमनऔर रंजन श्रीवास्तव ने बुनियादी जीवन समर्थन के महत्व के बारे में बताया । डॉ रमन ने बताया कि ऐसे कई रोगियों को हम बचा सकते हैं जीने अचानक हार्ट अटैक स्टोक या वायु मार्ग की बाधा से गुजरना पड़ता है।

कार्यशाला में छात्रों द्वारा सीपीआर भी करवाया गया । जिसमें डीपीएमआई के निदेशक राजशेखर, जीडी पब्लिक निदेशक बबलू कुमार सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती सरिता रानी, रंजन श्रीवास्तव मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समाजसेवी और गायकार उज्जवल निर्मल और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी। डीपीएमआई के निदेशक ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम गांव गांव और शहर शहर के विद्यालय में किया जा रहा है ताकि आने वाले भविष्य के बच्चे अच्छे ढंग से अपना जीवन को सुरक्षित रखें जिस में लोगों के प्रति स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैल सके और वह स्वस्थ रहें।