मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मारपीट की घटनाओं में एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए। पहले मामले में थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेने के विवाद में मारपीट में स्व कपिलदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र अरूण साह घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में घायल ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बने मकान में हिस्सेदारी अपने भाइयों से मांग रहें थे कि उसी में भाइयों ने मारपीट कर दिया जिसमें वो घायल हो गए। वही दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मछली पकड़ने के लगाएं आरसी को बगल के पड़ोसी द्वारा गायब करने के विवाद में मारपीट में बचाने गयी युवती का सर गंभीर रूप से फट गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल युवती दिलीप महतो की 15 वर्षीय पुत्री बिंदू कुमारी बताई गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
–/—