मांझागढ़ गोपालगंज प्रखण्ड अंतर्गत भैषही मध्यविद्यालय, भैषही पैक्स गोदाम मांझागढ़ माधव उच्चतर विद्यालय, समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र मांझा सहित आधा दर्जन स्थलों पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खुर्शेद जमाल के देख रेख में मेगा कैम्प का आयोजन कर कोरोना से बचाव हेतु 1354 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाया गया वही 90 लोगो आर टी पी सी आर ,115लोगों एन्टी जेन कोरोना की जांच की गई इसकी जानकारी अनुश्रवण पदाधिकारी अमित तिवारी ने देते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने में केयर इंडिया के कोडिनेटर विशाल कुमार ,यूनिसेफ के वी एम सी नवीन कुमार तथा स्थानीय सेविका आशा कार्यकर्ता सहयोग कर रहे थे ।मौके पर कार्यालय सहायक रहीम अंसारी ,हेल्थ वर्कर रामस्वार्थ शर्मा टेक्नीशियन अरबिंद कुमार सन्देश वाहक ओमकार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण थे ।




Recent Comments