सार्थक शेखर की निर्मम हत्या के विरोध में प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति ने निकाला कैंडल मार्च
तरैया/सारण ।28.01.2019:
छपरा के सर्जन चिकित्सक के भतीजे सार्थक शेखर की निर्मम हत्या को लेकर तरैया प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के चिकित्सको ने सोमवार की संध्या तरैया बाजार पर केंडिल मार्च निकाला। समिति के सचिव डॉ मनोज कुमार पंड़ित ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।तथा सरकारी चिकित्सको के अलावे ग्रामीण चिकित्सको को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की हैं।उक्त मौके पर ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार सिंह,डॉ असलम,रामप्रवेश राय, राजकिशोर साह, ध्रुव कुमार व अन्य मौजूद थे।