तरैया 31.05.2020

प्रखंड के चैनपुर पंचायत के सानी खराटी गाँव के बिन टोली में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से तीन फुसनुमा घर जलकर नष्ट हो गए थे।जिसमें दैनिक उपयोग के सभी बस्तुएँ जलकर नष्ट हो गए थे।रविवार को जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निपीड़ितों से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र दिया तथा अपने प्रयास से सरकारी सहायता के रूप में 9800 सौ रुपये की राशि में से तत्काल तीनों अग्निपीड़ित देवकुमारी देवी,मर्सिया देवी व सुगपति देवी को तीन-तीन हजार रुपये दिया गया।तथा बाकी के 6800 सौ रुपये की राशि चेक के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह विक्कू,लंकेश बाबा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा,पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, अमरनाथ सिंह,चंदेश्वर राम,मुखिया बब्लू सिंह,नीरज सिंह व मुन्ना दास सहित अन्य उपस्थित थे।