बाइक चालक की मौत, सड़क जाम
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के सिवान-छपरा मुख्य पथ स्थित मछौता मोड़ समीप शनिवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गई तथा ट्रक असंतुलन होकर पलट गया। मृत बाइक चालक की पहचान बलुआं निवासी रामनरेश रमा के पुत्र विभेष कुमार राम (23) के रूप में हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजन को मुआवजा देने, सड़क पर ब्रेकर बनवाने तथा ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी। सड़क जाम हो होने से करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। बताया जाता है कि विभेष कुमार राम अपनी बाइक से दारौंदा अपने गांव लौट रहा था तभी मछौता मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे विभेष कुमार की मौके पर ही मौत हाे गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम रखा। घटना की सूचना मिलते ही थाने के अनि भगवान तिवारी एवं शैलेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।




Recent Comments