*तरैया थाना में लगा जनता दरबार,जमीन विवाद के आये पाँच मामले दो का हुआ निष्पादन*

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण)

तरैया थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद के निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारी वीरेन्द्र मोहन एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें जमीन विवाद संबंधीत पाँच मामले आये जिसमे मौके पर ही दो का निष्पादन किया गया।शेष तीन में सीओ ने सीआई को जाँच के लिए आदेश दिया।नेवारी के राजू सिंह व अखिलेश सिंह के जमीन विवाद के मामले को निष्पादित किया गया।वही जनता दरबार मे पोखरेरा रघुनाथ राय ने जमीन मापी,सरेया रत्नाकर के प्रभाकर सिंह ने अपने निजी जमीन पर अवैध कब्जा,तरैया के हीरालाल ने अपना घर नही बनाने देने तथा बगही हरखपुर निवासी रामनाथ राम ने अपनी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला उठाते हुए जमीन का मापी करवाने का आवेदन दिया है।सीओ ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदन पर अगली करवाई हेतु जाँच में भेजा जा रहा है।उक्त मौके पर सीआई महेंद्र राम व अन्य अंचल कार्यालय के कर्मी सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।