छपरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में विद्वत् परिषद् की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संस्कारात्मक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध कारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार,एवं उपस्थित विद्वानों एवं प्रबुद्धजनों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भोला चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वरचित कविता से हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र से अधिकाधिक विद्वतजनों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित एवं जागरूक वर्ग की सहभागिता से ही विद्यालय का समग्र विकास संभव है।बैठक में उपस्थित विद्वानों ने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, भारतीय संस्कृति तथा संस्कार आधारित शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। साथ ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

बैठक के अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी उपस्थित विद्वानों एवं प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुझाव एवं सहयोग से विद्यालय को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और अधिक उत्कृष्ट बनाने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।बैठक में विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे। इनमें उमेश दत्त तिवारी, राम दयाल शर्मा, कौशल चौधरी, राज नन्दन पाण्डेय, राजेश प्रसाद सिंह,राजेश्वर कुँवर, जयनिवास सिंह, चन्द्रमोहन राय तथा सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।