छिड़काव कर्मी बीमा लाभ की मांग को लेकर सीएचसी परिसर में किये विरोध प्रदर्शन

अमनौर(सारण)।कालाजार छिड़काव कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर छिड़काव कार्य का बहिष्कार किया गया. शनिवार को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में छिड़काव कर्मियों द्वारा अपनी जीवन की सुरक्षा (बीमा) की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध जाहिर कर छिड़काव कार्य का बहिष्कार करने का निणर्य लिया. छिड़काव कर्मियों द्वारा बताया गया कि हमलोगों कालाजार खात्मे के लिए गांव-गांव घूम घूम कर कालाजार छिड़काव करते हैं. वही अब कोरोना महामारी में भी इस काम लिया जा रहा है परंतु सरकार द्वारा हम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है. ना ही विभाग द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया है ना ही बीमा का लाभ दिया गया है. जो सरासर हम गरीबों के साथ अन्याय है. उन लोगों द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया है कि जब तक छिड़काव कर्मियों को जीवन बीमा का लाभ नहीं मिल जाता तब तक छिड़काव कार्य का बहिष्कार करेंगे. विरोध जताने वालो मेंं रविंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, बीरेंद्र कुमार, मनोज राम, रवि रंजन तिवारी, सुभाष चन्द्र राय, पवन कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, अजय कुमार राय, रमेश ठाकुर ,प्रेम शंकर दास सहित तीन दर्जन से अधिक छिड़काव कर्मी शामिल थे. इधर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर  मौजूद स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ दिलीप कुमार सिंह ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छिड़काव कर्मियों को समझा बुझा कर शांत कराया . जिसके बाद छिड़काव कर्मी काम पर वापस गये.
–/—