पचरुखी ब्लॉक कैम्पस में उप प्रमुख ने किया सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु शिलान्यास

✍कुमार विपेन्द्र

सिवान : पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार की सुबह लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास उप प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा ने किया। आचार्य मनोज पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास कराया गया। इसके बाद उपप्रमुख ने अपने हाथों से ईट जोड़कर मूर्ति की आधारशिला रखी। उप प्रमुख श्री मिश्र ने कहा कि देश की अखंडता व एकता में सरदार पटेल की अहम भूमिका है। युवाओं को उनके किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर चलने की जरूरत है। तब जाकर एक विकसित व मजबूत भारत का निर्माण हो पायेगा। मौके पर प्रमुख पति नुरुल हक, पूर्व मुखिया विजय सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष बिरबहादुर सिंह पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पटेल, जदयू युवा अध्यक्ष महावीर प्रसाद, पूर्व विस प्रत्याशी रामाकांत सिंह, किसान नेता उमेश कुमार सिंह, महताब अली, जैद अबरार रौनक, जुनैद अली, धनन्जय साह, सरपंच कन्हैया साह, मंजूर अली, पैक्स प्रबंधक कौशल किशोर सिंह, जिला पार्षद मीना देवी, मिथलेश कुमार राम, सोनू कुमार बिंद, सुनील बैठा, विश्वनाथ प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।