छात्र राजद द्वारा पटना से सिताब दियरा के लिए 95 किलोमीटर की पदयात्रा

डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””””
लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर छात्र राजद ने अपनी कमर कस ली हैं. केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जनता की आंखों में धूल झोंक सत्ता सुख भोग मे लगी केन्द्र व राज्य सरकार की फरेब नीतियों को उजागर करने की मुहिम मे जुटी राजद ने पटना से सिताब दियारा के बीच अपने तीनदिवसीय पदयात्रा मिशन एक भारत युवाओ का विश्वास अभियान के तहत बुधवार की देर शाम पदयात्री छात्र राजद कार्यकर्ताओ का जत्था छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित शेरपुर गाँव पहुंची जहाँ एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फैज अहमद के नेतृत्व मे स्थानीय राजद कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा मे शामिल कार्यकर्ताओ को फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्र राजद के प्रदेश अध्य्क्ष आकाश कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 50 से भी ज्यादा गाँव एवं कस्बो में जन सभाए कर मोदी की जनविरोधी नीतियो एवं गरीब जनता को दिखाए झूठे सपनो की रिएलिटी चेक कर केन्द्र व राज्य सरकार की पोल खोली जाएगी साथ ही भगवा दंगाइयों को भी इस देश से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा उन्होने बताय कि 95 किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान जनता से सीधी संवाद भी होगी 11 सितंबर से प्रारंभ यह यात्रा 13 सितंबर को सिताब दियारा जेपी के गाँव पहुंच इस यात्रा का समापन होगा जहाँ लोक नायक की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर यह यात्रा एक विशाल जनसभा मे तब्दील हो जाएगी ।
इस दौरान पदयात्री छात्र राजद कार्यकर्ताओ के सम्मान मे जिलानी मोबिन , शमाकान्त ,चीना खान ,मयाशंकर सिह ,मेहदी हसन ,एजाज खान ,सूमी सैयद ,जुलकर नैन, लकी खान, अमित कुमार सिंह ,अरूण कुमार सिंह आदि समेत राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।