शौचालय के निर्माण तकनीक का राजमिस्त्री को मिला प्रशिक्षण
तरैया(सारण)।13.09.2018:
प्रखण्ड कार्यालय स्थित कृषि भवन सभागार कक्ष में दो गढ़े के जलबन्द शौचालय के निर्माण तकनीक को लेकर राजमिस्त्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने किया।प्रथम दिन गुरुवार को राजमिस्त्रियों को सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया गया।उसके बाद दो दिन प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।राज्य के आये ट्रेनर सुरेश कुमार सिंह एव प्रधुमन सिंह ने राजमिस्त्रियों को दक्षतापूर्ण शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण दिये।प्रखण्ड समन्वयक शालिनी जायसवाल ने बताया कि प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करने के लिए पंचायतो में शौचालय निर्माण तेजी से चल रहा है।673 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया
हैं।जिन्हें भुकतान कर दिया गया है।जबकि लगभग 2500 शौचलय निर्माणाधीन है।