● सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी विधानमंडल में प्रबोधन कार्यक्रम को किया संबोधित

पटना। गुरुवार को पटना में बिहार विधानमंडल में प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान आगत गणमान्य अतिथियों का भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने अगवानी किया।बिहार विधानसभा स्थापना दिवस पर बिहार विधानमंडल में प्रबोधन कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथियों में राज्यसभा के उप सभापति रघुवंश प्रसाद सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत अन्य गणमान्य संवैधानिक पद धारक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी समेत कई केंद्रीय व राज्यों के मंत्री, सांसद व विधायक उपस्थित रहे।भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश कार्य समिति राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देश व राज्य में कई गणमान्य वक्ताओं के साथ ही प्रबोधन कार्यक्रम में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी संबोधन करने का मौका मिला।ऐसे कई विशिष्ट महत्वपूर्ण अवसरों पर सारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सारण ,बिहार समेत देश को अपनी भाषा और शैली से ध्यान आकृष्ट करने का कार्य करते रहते हैं।जिससे हम सभी सारण वासी गौरान्वित महसूस करते हैं।