गड़खा(सारण)।गड़खा प्रखंड के फुरसतपुर नवनिर्मित भगवती स्थान में बुधवार को माता भगवती के सात स्वरूपों , भैरो बाबा, दुर्गा माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा श्री श्री 108 श्रीधर दास जी महाराज के करकमलों द्वारा धूमधाम से की गई। आचार्य कृष्णा बाबा , कमल दुबे रोहित दुबे ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच विधि विधान संपन्न कराई। इस दौरान गांव के सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित थे।सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ सिंह संजय सिंह अजय सिंह योगेंद्र राय नागेंद्र राय धर्मेंद्र राय हरेंद्र राय धनंजय सिंह उपेंद्र ठाकुर श्री भगवान राय अजीत राय कामेश्वर राय अरुण सिंह पुकार राय अनिल सिंह संतोष पाल आनंद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुरुवार से अष्ट्याम शुरू होगा। शुक्रवार को अष्ट्याम के पूर्णाहुति पर भव्य भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।