पावर सब स्टेशन में गलत सूचना देने वाले पर हुयी विभागीय कार्रवाई
परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज: नगर पंचायत के वार्ड 14 स्थित रामापाली गांव में शुक्रवार को रात्री एक व्यति द्वारा विभाग को गलत मैसेज कर तीन घंटा तक बिजली बाधित किया. जिस पर जेई नीरज कुमार ने उक्त व्यक्ति पर विभागीय कार्रवाई की है. जेई ने बताया कि रामापाली निवासी मनोज कुमार कुशवाह ने विधुत उपकेंद्र में फोन कर कहा कि मेरे घर के सामने एलटी तार गिर गया है. जिससे दुर्घटना हो सकती सकती है. बिजली बंद कर दिजिए. बिजली ऑपरेटर तुरत लाइन बंद कर दिया. जब लाइनमैन पहुंचे तो ऐसा कुछ नहीं था. उपभोक्ता का सर्विस तार टूटा था. गलत सूचना पर शहर की बिजली सप्लाई तीन घंटा तक बंद रही. जेई नीरज कुमार ने कहा आगे इस तरह की गलत सूचना देकर बिजली बंद कराने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.




Recent Comments