पानापुर(सारण)  थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में मंगलवार की दोपहर विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी । मृत युवक बेतौरा गांव निवासी विनोद कुमार यादव का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव बताया जाता है । बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर नीतीश  घर के सामने से गुजर रहा था इसी दौरान विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गया । परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी पानापुर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत घोषित होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी । सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस पीएचसी पहुँची एवं शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की कार्रवाई में जुटी है ।