जिला परिषद में पांचवें दिन तरैया से 15  नमांकन

नमांकन के लिए मढ़ौरा में लगी रही भीड़

मढ़ौरा(सारण) ।सोमवार को अनुमंडल में जिला परिषद के लिए पांचवें चरण में नमांकन के पचवें दिन तरैया से अभ्यर्थी ने नमांकन दर्ज कराया है । मढ़ौरा एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसुआपुर भाग-1 से गीता सागर राम, मोजम्मील , मनोज कुमार प्रसाद, इसुआपुर भाग 2 ममता देवी
प्रियंका कुमारी  कौश्लया देवी नामांकन दर्ज कराया है । वही तरैया से नामांकन अधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह एआरओ तेज नारायण राय ने बताया कि तरैया से जिला परिषद् पद पर सोमवार को कुल 15 नमांकन दर्ज हुए है । इसमें तरैया भाग -1 से शिवजी सिंह, डॉक्टर अलाउद्दीन कादरी, मनोज सिंह, नंद किशोर यादव, लीलाधर प्रसाद सिंह, गुड्डू कुमार पांडे, संजय कुमार सिंह, भिखारी राय, हरि शंकर सिंह, वही तरैया भाग 2 से दीपेंद्र कुमार साह, मोहम्मद कौसर अली, अनीता देवी, मनोज कुमार गुप्ता, मासूम अली, आशा गुप्ता ने नमांकन दर्ज कराया है ।

-//-