तरैया(सारण) :

प्रखंड के डुमरी छपिया गांव में अमर शहिद राजू कुमार के द्वितीय पुण्यतिथि पर तरैया व मशरख थानाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया।जिसमें मध्य विद्यालय छपिया बिचला टोला व मॉडर्न पब्लिक स्कूल के भी सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व शिक्षिकाओ ने शहीद राजू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह संयोग है कि शाहिद राजू कुमार जिस विद्यालय में पढ़ते थे।उसी विद्यालय में उनके द्वितीय पुण्य तिथि समारोह का आयोजन हुआ है।उन्होंने कहा कि समाज मे ऊँच-नीच के भेद भाव को समाजसेवी बच्चों के मन से दूर करें तभी आपके समाज और हमारे देश का विकास होगा।अभिभावक इस बात का ध्यान दे की आपका बच्चा किस रास्ते पर चल रहा है,हमेशा अपने बच्चों को सही-गलत का बोध कराये और सही रास्ते पर चलकर अनुशासन का पालन करते हुए पैसा कमाने और अपना कैरियर बेहतर बनाने की शिक्षा दे।विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कहा की अमर शाहिद राजू कुमार अपने देश के लिए शहीद होकर इस गाँव के लिए हमेशा के लिए अमर हो गये है।राजद नेता मिथलेश कुमार राय ने कहा कि शहीद राजू के परिजनों के सुख-दुःख की घड़ी में हमेशा साथ है।उक्त मौके पर मसरख थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, ईसुआपुर प्रमुख प्रतिनिधिअजय राय,पूर्व प्रमुख मितेन्द्र राय,मुकेश कुमार यादव,मनोज कुमार,रविन्द्र राय, अशोक कुमार राय,एएसआई ऋषिमुनि राय व अन्य उपस्थित थे।

जिस विद्यालय में शहीद जवान ने ग्रहण किया था प्रारम्भिक शिक्षा,उसी विद्यालय के सामने बनी शहिद की प्रतिमा

छपिया गांव निवासी अमर शहीद राजू कुमार जिस विद्यालय में पढ़ते थे।उसी विद्यालय के सामने शहिद के पिता जनार्दन प्रसाद ने राजू की एक प्रतिमा बनवाया है।जिसकी द्वितीय पुण्य तिथि सोमवार को मनाया गया।जिस अवसर पर विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।और शहिद की पत्नी संजू देवी को सांत्वना दिया।राजद नेता मिथलेश कुमार राय ने शहीद के पुत्र आदित्य कुमार,अभिनव कुमार और छोटी पुत्री अनुष्का कुमारी के सर पर हाथ रखकर थपथपाते हुए आशीर्वाद दिया।।ज्ञातव्य हो कि डुमरी छपिया निवासी जनार्दन प्रसाद के बड़े पुत्र राजू कुमार है शहीद राजू कुमार जो असम राइफल में तैनाद थे।जो दुश्मनों से लड़ते हुए 18 नवम्बर 2017 को शहीद हो गए थे।
दुश्मनों की गोली से शहीद हुए थे राजू
तरैया विधान सभा के इसुआपुर प्रखण्ड और तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया निवासी जनार्दन प्रसाद के पुत्र राजू कुमार का जन्म 01 अप्रैल 1984 में गाँव मे ही हुआ था।राजू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही राजकीय मध्य विद्यालय छपिया में ग्रहण किया।फिर मैट्रिक की शिक्षा उच्च विद्यालय मसरख से किया।शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 2004 में असम राइफल(मणिपुर) ज्वाइन कर लिये।फिर 18 नवम्बर की रात्री दुश्मनों की गोली लगने से शहीद हो गये थे।और अपने पीछे अपनी पत्नी संजू देवी,08 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार,06 वर्षीय पुत्री अनुष्का और 04 वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गए है।
शहीद जवान के पिता भी थे असम राइफल में डी. जी.
शहीद जवान राजू कुमार के पिता जनार्दन प्रसाद भी असम राइफल के हवलदार डी. जी.के पद से रिटायर्ड है।उन्हें चार पुत्र एवम एक पुत्री है।राजू कुमार,विजय कुमार,संजय कुमार एवम गुड्डू कुमार चार पुत्र तथा एक पुत्री कुशुम देवी है।जिसमे राजू सबसे बड़ा पुत्र था।जिसकी नियुक्ति वर्ष 2004 में असम राइफल में हुई थी।