छपरा. 17 वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए सारण जिला टीम मंगलवार को आंध्रप्रदेश के त्रिपुरा के लिए रवाना होगी. उक्त जानकारी सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 23 से 25 नवंबर को त्रिपुरा में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि टीम का चयन जिला प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. टीम में अंडर 16 आयु वर्ग के बालिका में दिशा कुमारी,नीतू कुमारी, दिशा कुमारी, जूही कुमारी व रितु कुमारी बालक वर्ग में अभय कुमार, रवि कुमार व हिमांशु सिंह, अंडर 14 आयु वर्ग के बालिका में चांदनी कुमारी व बालक में अंकित कुमार शामिल हैं. टीम के साथ सुजीत कुमार कोच और चंदन सिंह मैनेजर के रुप में जाएंगे. टीम 10 बजे सुबह में बलिया सियालदाह एक्सप्रेस से छपरा जंक्शन से रवाना होगी.