नगरा में पन्द्रह सौ लीटर शराब किया गया नष्ट.

नगरा (सारण): प्रखंड क्षेत्र में शराब धंधेबाजों से बरामद किए गये पंद्रह सौ लीटर अंग्रेजी व देशी शराब बुधवार को प्रखंड परिसर के समीप नष्ट किया गया.इस मामले में नगरा ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से विभिन्न क्षेत्रों पर जगहों पर छापेमारी कर शराब को बरामद किया गया था.जिसे जेसीवी से नष्ट कर दिया गया.थाना क्षेत्र गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कई शराब धंधेबाजों की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था.जिसे जेल भेजा गया.नगरा ओफॉर रसूलपुर बन्नी आदि सड़को से शराब ढोनेवाले कारोबारियों की गिरफ्तारी की गई थी.इस मौके पर एक्सडिड इंस्पेक्टर,सीओ मुन्ना प्रसाद के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.