
प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने के बाद मढौरा नपं ने शुरू की छापामारी, तीन दुकान से 3500 रु. वसूला जुर्माना

मढ़ौरा(सारण) : प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर रोक के बाद नपं ने नगर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया I कार्यपालक पदाधिकारी मो जमाल अख्तर अंसारी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के सिटी माल, लक्की श्रींगार स्टोर और चौरसिया किराना दुकान पर छापामारी की गई I

छापामारी में तीनों दुकान पर प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग होता पाया गया I ईओ ने प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त कर पुनः उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायद दी I वही प्लास्टिक बंदी के बाद भी उपयोग पर सिटी माल और चौरसिया किरना दुकान से 1500,1500 और लक्की श्रींगार सेंटर से 500 रुपये की जुर्माना राशि की मौके पर वसूली की I बता दे की बिहार में प्लास्टिक कैरी बैग पर 23 दिसम्बर से पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा चूका है I प्रतिबन्ध के बाद भी प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग करने पर सरकार ने अलग अलग तरह के जुर्माने की राशि तय की है I छापामारी दल में जेई शशि शेखर सिंह, प्रधान सहायक रणधीर सिंह, सफाई निरीक्षक विकास कुमार के साथ पुलिस बल शामिल था I
ロ छापामारी के लिए स्क्वायड टास्क फोर्स का हुआ है गठन-
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा–421 एवं 422 के अंतर्गत बनाये गये उपविधि के तहत जब्ती, जुर्माना, अपराध शमन इत्यादि की कार्रवाई नगर निकायों द्वारा करने की बात कही गई है I इसके तहत प्लास्टिक कैरी बैग का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी है I इस कार्य के लिए एक स्क्वायड टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसमें ईओ नगर पंचायत मढ़ौरा, बीडीओ मढ़ौरा, थानाध्यक्ष मढ़ौरा, नपं के जेई, प्रधान सहायक, सफाई निरीक्षक और सभी विकास मित्र को शामिल किया गया है I
ロ टास्क फोर्स को प्रतिबन्ध लागू करने की जबाबदेही-
गठित टास्क फोर्स को प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबन्ध को लागु करने की जबाबदेही है I इसके अंतर्गत दुकानों में औचक छापामारी, प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त करना, जुर्माना की वसूली, कैरी बैग के के बिक्री को रोकना, बाहर से कैरी बैग के प्रवेश से रोकना,व्यक्ति,व्यवसायी और स्टॉकिस्ट पर लगातार निगरानी रखना शामिल है I
ロ साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर,मढ़ौरा- सारण




Recent Comments