
*सीवान में दबंग पट्टीदारों ने दिखाई दबंगई….विधवा आशा कार्यकर्ता के मकान की दिवार को तोड़ा*
*✍रविन्द्र कु.गुप्ता*
दरौंदा (सिवान) : …और दबंग पट्टीदारों ने विधवा पर कहर बरपा दिया।जी हां ,हम बात कर रहे हैं दरौंदा थाना क्षेत्र के हड़सर गाँव की जहां विधवा आशा कार्यकर्ता पर दबंग पाटीदारों ने आज सुबह 10:00 बजे हमला कर दिया।दबंग पट्टीदारों ने न सिर्फ विधवा के मकान की दिवार को तोड़ा व सामानों की लूटपाट की बल्कि विरोध करने पर विधवा की जमकर पिटाई भी की।बीच बचाव करने आये विधवा आशा कार्यकर्ता के बेटे की भी धुनाई की गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हड़सर गांव निवासी विधवा आशा कार्यकर्ता सुनीला देवी के दबंग पट्टीदार कृष्णा सिंह और जितेंद्र सिंह तथा विदान्ति देवी ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर विधवा के मकान का दक्षिण की तरफ का दीवार तोड़ दिया और छत की कड़ी- सहथिर को निकाल लिया।साथ ही विधवा के घर मे रखे दो पेटी ,कपड़े ,तथा अन्य जरूरी कागजातों के साथ हजारों की संपत्ति ले गए।इसके बाद विधवा के मकान में कब्जा जमा लिया।विधवा आशा कार्यकर्ता ने घटना की जानकारी थाना के सरकारी नम्बर पर फोन करके दिया।मगर घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने उल्टे पीड़िता को ही थाना चलने को कहा।
विधवा घायल बेटे मनीष कुमार को लेकर थाना पहुँची।थाना पर घण्टो बैठने के बाद विधवा ने ये कहते हुवे जाने की इजाजत मांगी कि मुझे और मेरे बेटे को इलाज की जरूरत है।मुसमात सुनीला देवी ने अपना व अपने बेटे का इलाज सदर हॉस्पिटल सिवान में कराया।इलाज के बाद विधवा को घर जाने में भय लग रहा है क्योंकि दबंग पट्टीदार उसे धमकी दिए हैं कि घर आवोगी तो जान से मार देंगे।बरहाल विधवा सुनीला देवी का परिवार खौफ के साए में है।
हालांकि इस सम्बन्ध में दरौंदा थाना प्रभारी सुनील कुमार से बात करने की कोशिश की गई पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
आशा कार्यकर्ता पर हुवे उक्त हमले से दारौंदा प्रखंड क्षेत्र आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे आंदोलन के मूड में हैं।




Recent Comments