छपरा। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा ,नालंदा में भारतीय मनोवैज्ञानिक संघ (IPA) के संयुक्त तत्वधान में वर्तमान शोध के अवसर एवं चुनौतियों विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार से पूरे प्रदेश से 200 से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षक,मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। सेमिनार के दूसरे दिन तकनीक सत्र का आयोजन किया जिसमें जय प्रकाश विश्वविद्यालय के 35 छात्रों के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को भारतीय मनोवैज्ञानिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ तारनी जी के द्वारा रवि शेखर आजाद, मनोरंजन पाठक, अंजली कुमारी, विकास रंजन,रिंकी कुमारी, रंजित कुमार, रितु शिखा एवं पूजा कुमारी को IPA Persident Gold medal 2024 से सम्मानित किया गया।
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो, डॉ पूनम सिंह नालंदा में हुए समान्नित सभी शोधार्थीओ को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
वही इस अवसर पर वहां मौजूद आईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारणी जी एवम महाविद्यालय के प्रिंसिपल गजेंद्र प्रसाद गडकर एवम राज्य भर से आये शोधार्थी और प्रोफेसर सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।