सारण :विक्टोरिया बाजार के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने आभूषण लूटे
मढौरा :थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार से एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग एक लाख रुपये का स्वर्ण आभूषण अपराधियों ने लूट लिया । व्यवसायी विक्टोरिया बाजार स्थित इंदु ज्वेलर्स का मालिक संजय साह बताया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार संजय साह शनिवार देर संध्या साढ़े सात बजे दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर मुबारक पुर लौट रहा था । अभी रास्ते में ओलहनपूर गांव के समीप पहुंचा था की एक बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने उसके साईकिल में ठोकर मार दी । इससे संजय शाह जमीन पर गिर गया तभी अपराधी उसके साइकिल पर टंगे स्वर्ण आभूषण के झोले को निकालने लगे । संजय साह के विरोध करने अपराधियों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया । बाद में अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण का झोला लेकर फरार हो गये । सभी अपराधी मुंह बांधे नवयुवक बताये गये है । इस सम्बंध में पीड़ित दुकानदार संजय साह ने अज्ञात के खिलाफ मढौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करया है । थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।




Recent Comments