डटरा-पुरसौली पंचायत से हज यात्रियों का जत्था रवाना

इसुआपुर (सारण ) :- डटरापुरसौली पंचायत से आज हज यात्रियों का जत्था हज के लिये रवाना हुआ । वहीं बुधवार को डटरा मस्जिद के मौलाना रफाकत हुसैन, व डटरा गाँव के महम्मद यूनूष अंसारी व रफीहन बीवी हज के लिये रवाना हुए । वहीं मुखिया संगम बाबा ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ हज यात्रियों को मुबारकबाद देकर हज के लिये रवाना किया ।

उपस्थित लोगों में फिरोज अख्तर, जावेद अख्तर, समसुल होदा, आबिद हुसेन, भोला अख्तर, नौशाद अली, आफताब हुसेन, महम्मद सलाऊद्दीन अंसारी, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।