मढ़ौरा ।
मढ़ौरा छपरा मुख्य रोड के मुख्य बाजार से सटे बिजली आफिस के निकट बाजार कर साइकिल से लौट रहे दादा और पोता को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी । ठोकर से दादा पोता दोनों जख्मी हो गए । इधर बाइक सवार मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया । जख्मी को आनन-फानन में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां अंवारी निवासी वृद्ध 65 वर्षीय खोभारी राय की मौत हो गयी । वही जख्मी पोता 13 वर्षीय डब्लू कुमार का रेफरल अस्पताल में ईलाज चल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार खोभारी राय बाजार में दूध पहुंचाने का भी काम करते थे। गुरुवार को संध्या भी वे दूध पहुचाने ही बाजार गए थे । उनके साथ साइकिल पर उनका 13 वर्षीय पोता भी था । खोभारी राय दुध पहुंचा कर वे पोता के साथ घरेलू खरीददारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजली आफिस के पास एक यामहा बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर तेज ठोकर मार दी । घटना के बाद आसपास के लोग दादा पोता को रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तबतक दादा खोभारी राय की मौत हो गयी थी ।