छपरा में राजेंद्र कॉलेज के स्वयंसेवकों के द्वारा चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान


छपरा :राजेंद्र कॉलेज एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के ग्रुप द्वारा शहर के नजदीक मगाईडीह ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को प्रातः स्वच्छता समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. स्वच्छता अभियान का उद्घाटन एन.एस.एस. समन्वयक हरिश्चंद्र , पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉ वी वी त्रिपाठी, करिंगा पंचायत पूर्व मुखिया सुनरपति देवी, नोडल अफसर विभु कुमार, टीम लीडर आलोक कुमार गुप्ता के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों के लड़के लड़कियों की उपस्थिति में प्रमुख रुप से खुले मे शौच से मुक्ति का आह्वान एवं शौचालय को प्रतिष्ठा का प्रश्न बताते हुए अपनाने हेतु का आह्वान किया गया.पोलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी गयी. नालियों मे पालिथिन के थैले को नालियों मे न फैकने की सलाह दी गयी. ग्रामीण इलाके के बच्चे बच्चियों को भोजन के पहले एवं शौच के बाद हाथ धोने एवं प्रतिदिन स्नान के लिए प्रेरित किया गया.इस अभियान में रैली भी निकाली गई , जो न्यू लाईफ कोचिंग सेंटर से निकली जो विभिन्न गलियों से होते पुनः वही समाप्त हुई. फिर ग्रामीणों के साथ जन-संवाद भी स्थापित किया गया.
छपरा में राजेंद्र कॉलेज के स्वयंसेवकों के द्वारा चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान




Recent Comments