स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने चलाया डोर टू डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान


छपरा (सारण):नेहरू युवा केंद्र से जुड़े स्वामी विवेकानंद युवा मंडल नगरा धूपनागर के द्वारा स्वच्छता इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत धूपनागर के पिछड़े बस्ती में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान डोर टू डोर जाकर चलाया गया इसके तहत स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के तत्वधान में गर्मी की छुट्टियों में माननीय प्रधानमंत्री के आग्रह स्वीकार करते हुए स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर जोर दिया गया युवा मंडल के साथ मार्गदर्शक के रुप में कार्य कर रहे स्वयंसेवक आकाश कुमार ने कहा कि गांव की समस्या में सबसे बड़ी समस्या यहां की शौचालय की है जो अब तक वार्ड नंबर 4 के किसी घरों में नहीं पहुंच पाया है उन्होंने स्वच्छता सर्वे के दौरान परिवार के मुखिया से मिलकर आग्रह किया कि अपने घरों में शौचालय निर्माण करवाये एवं मां-बहन बहू की स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखाएं स्वच्छता अभियान में युवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार पुरी सचिव युवराज कुमार पुरी कोषाध्यक्ष आयुषी कुमारी आदि युवा मंडल के सदस्य सम्मिलित थे।