छपरा (सारण) । सारण जिले के मुफस्सिल थाना के मेथवलिया गांव में जमीनी विवाद में गोली मारकर एक युवक को बदमाशों ने जख्मी कर दिया। घटना फोरलेन स्थित वास्तु बिहार के समीप की है। घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी रामदेव राय का 27 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार राय बताया गया है। इस दौरान जख्मी युवक को परिवार वालों द्वारा छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि मनीष अपने बड़े भाई पंकज कुमार के साथ किसी कार्य को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के उमधा गांव जा रहा था।इसी बीच फोरलेन स्थित वास्तु विहार के समीप चार बाइक सवार 8 लोगों ने उसे घेर लिया और इस दौरान दो युवकों ने उसे गोली मार दिया. जिसके बाद सभी बाइक से फरार हो गए. जिसके बाद इस बात की सूचना पंकज के द्वारा घरवालों की गई है और जख्मी मनीष को आननफानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।