छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
छपरा/सारण : निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छपरा डीटीओ रजनीश लाल के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में निगरानी विभाग ने 48 लाख रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में सोने चांदी के बिस्किट भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की कार्रवाई अभी भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार रजनीश लाल छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। निगरानी सूत्रों ने बताया कि स्टेट बैंक से पैसे गिननेवाली मशीन को मंगाया गया है। वहीं डीटीओ के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसके लाइसेंस की जानकारी मांगी जा रही है। 9 मार्च को परिवहन विभाग ने छपरा डीटीओ का दिया था परिवहन विभाग ने 9 मार्च 2021 को मुजफ्फरपुर के डीटीओ रजनीश लाल को छपरा डीटीओ का चार्ज दिया था। तब से वे छपरा जिले का भी काम देख रहे हैं। बताया जाता है कि परिवहन विभाग ने छपरा के आसपास के जिलों को छोड़ मुजफ्फरपुर के डीटीओ को चार्ज देने पर चरह-तरह की चर्चा भी शुरू हुई थी।परिवहन विभाग के 9 मार्च 2021 की अधिसूचना में बताया गया है कि सिवान के जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह जो सारण के अतिरिक्त प्रभार में थे उनका स्थानांतरण अपर समाहर्ता बांका के पद पर हो गया है . इस वजह से सारण जिला परिवहन पदाधिकारी का पद रिक्त हो गया है.इस आलोक में रजनीश लाल जिला परिवहन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को अपने कार्यों की अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी सारण के कार्यों का निष्पादन के लिए प्राधिकृत किया जाता है।




Recent Comments