
मांझी (सारण)। स्थानीय उत्तर टोला से चोरी कर ट्रेक्टर लेकर भाग रहे बिजली पोल से टकरा गये एवं ट्रेक्टर छोर कर भाग गये। घटना बुधवार की रात की है। बतादें की उत्तर टोला निवासी परमहंस पांडेय की ट्रेक्टर प्रति दिन की तरह अपने स्थान पर लगी हुई थी। तभी रात में चोरों ने चोरी कर ट्रेक्टर लेकर भागने लगे। भागने के क्रम में बिजली पोल से टकरा गए। टकराते ही पोल टूट कर ट्रेक्टर पर जा गिरा । वहीं चोर ट्रेक्टर छोर कर भाग निकले और ट्रेक्टर बच गई। हला की किसी के हताहत होने की सूचना नही है।




Recent Comments