बैंक कर्मी को दी गई विदाई

नगरा (सारण) : भारतीय स्टेट बैंक नगरा शाखा के कस्टमर अस्सिटेंट बिपिन कुमार को शनिवार देर शाम सीएसपी संचालको द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वे यहां फरवरी 2013 से लगभग पांच वर्षों तक पदस्थापित रहे। सीएसपी संचालक प्रकाश कुमार मिश्रा, मुनमुन मिश्रा, राजकुमार प्रसाद, सूरज कुमार, मणी प्रकाश मिश्रा, मृतुन्जय कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव ने उनके व्यवहार की सराहना की और कहा कि कम समय मे ही इन्होंने ने ग्राहकों का दिल जीत लिया था और कोई भी कार्य होता था, तो तुरंत ही निष्पादित करते थे। इनके जाने बाद बैंक के साथ ग्राहकों के बीच कमी खलेगी।




Recent Comments