
छपरा नगर निगम नियोजन इकाई पर धांधली की शिकायत
छपरा। वुधवार जिला स्कूल परिसर में छपरा नगर निगम नियोजन इकाई द्वारा वुधवार को अंग्रेजी विषय मे वर्ग 6-8 के लिए की जा रही काउंसिलिंग में धांधली बरतने की शिकायत की गई। काउंसिलिंग में अंग्रेजी विषय के लिए बुलाई गई अभ्यर्थी अरवल जिले की महिला अभ्यार्थी राजबाला वर्मा के स्वयं उपस्थिति को संदेहास्पद बताकर अन्य उपस्थित अभ्यर्थियों ने शिकायत की।लेकिन उपास्थि नियोजन इकाई द्वारा बहाना बनाकर तुरंत काउंसिलिंग हॉल से उसे बाहर भेज दिया गया और कहा गया कि उसकी काउंसिलिंग पूरी कर के छोड़ दिया गया है, वो घर चली गई।जबकि अन्य विषयो के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग हॉल में प्रवेश मिलने के बाद लगभग तीन घंटे तक रखा गया।इस तरह से किसी अभ्यर्थी के खिलाफ मामला आने पर उसे भागा देने से शिकायत की सत्य साबित हो रही है।उक्त शिकायत को लेकर एक अभ्यर्थी प्रिया कुमारी ने नियोजन इकाई के प्रमुख अधिकारी छपरा नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत की है।वहीं उक्त केंद्र पर एक संस्कृत विषय की पटना जिले की अभ्यर्थी निधि कुमारी जाली टीईटी उतीर्णता प्रमाणपत्र के साथ पहुंचने पर पकड़ी गई।वही बताई गई कि एक अन्य अभ्यर्थी गुड्डू कुमारी मौके से फरार हो गई।




Recent Comments