पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष पहल

दैनिक खोज खबर/छपरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच अनारक्षित विशेष गाड़ी 05317/05318 का दो फेरे के लिए संचालन किया जा रहा है। यह विशेष गाड़ी 5 और 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को छपरा से तथा 6 और 13 जुलाई 2025 (रविवार) को आनंद विहार टर्मिनस से चलाई जाएगी।

05317 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस (विशेष गाड़ी):

यह गाड़ी छपरा से शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः सीवान (21:05), देवरिया सदर (22:10), गोरखपुर (23:35), बस्ती (00:50), गोण्डा (02:25), सीतापुर (05:10), सीतापुर सिटी (05:30), शाहजहाँपुर (06:10), बरेली (07:20) और मुरादाबाद (09:00) होते हुए अगले दिन दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

05318 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी :

यह गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुरादाबाद (19:20), बरेली (20:50), शाहजहाँपुर (22:02), सीतापुर (00:20), गोण्डा (03:05), बस्ती (04:50), गोरखपुर (06:10), देवरिया सदर (07:25), सीवान (08:30) होते हुए सुबह 10:00 बजे छपरा पहुंचेगी।इस विशेष गाड़ी में कुल 22 कोच होंगे। जिसमें 1 एलएसएलआरडी, 20 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच और 1 जनरेटर सह लगेज यान शामिल रहेगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।