अजीत बने राजद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
राष्ट्रीय जनता दल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिन्हा ने सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के मानुपुर जहाँगीर गाँव निवासी अजीत कुमार यादव को सारण जिला राजद किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।

राजद के प्रदेश कार्यालय पटना मे एक सादे समारोह मे पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अजीत कुमार यादव को राजद के किसान मोर्चा के सारण जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
इस अवसर पर आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी , पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सुरेन्द्र यादव ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी चन्देश्वर प्रसाद सिंह ,छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव , जहानाबाद जिला अध्यक्ष अरुण यादव , आरा जिला अध्यक्ष नितेश कुमार ,गया जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोप आदि नेता उपस्थित थे ।

उनके मनोनीत होने पर राजद के जिला अध्यक्ष जिलानी मोबिन , मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय , सोनपुर विधायक रामानुज राय , पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनिल राय आदि नेताओ ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की कि उनके मनोनय से पार्टी मे मजबूती आएगी ।